- Hindi News
- पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री विजय कुमार सिंह
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री विजय कुमार सिंह
पूर्वमंत्री स्व. विजय कुमार सिंह का मंगलवार को राजधानी के बांस घाट पर काफी संख्या में उपस्थित लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्व. सिंह के बड़े बेटे राजीव रंजन सिंह ने उनको मुखाग्नि दी। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर आईएएम भवन, स्व. सत्येन्द्र नारायण सिंह के आवास और विधानसभा ले जाया गया। जहां मौजूद लोगों ने स्वर्गीय नेता को श्रद्धांजलि दी। 11 बजे उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर में लाया गया। जहां विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार, प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव, सुरेश पासवान, प्रभारी सचिव हरेराम मुखिया समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान बांस घाट पर पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे विधायक रणविजय कुमार सिंह, अभिराम शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, राकेश कुमार के अलावा बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद थे। स्व. सिंह के पार्थिव शरीर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम लाया गया, जहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व अध्यक्ष चंदन बागची, मदन मोहन झा, अशोक राम, एचके वर्मा, प्रेम चन्द्र मिश्रा, संजय सिन्हा, लाल बाबू लाल, विनोद शर्मा, कौकब कादरी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अमिता भूषण, शशि प्रताप शाही, जया मिश्र, नागेन्द्र पासवान विकल, नूतन पाण्डेय, सुमन मल्लिक, रणजीत मिश्र, राजेश राठौर, उदय शर्मा, मधुरेंद्र सिंह, एम एल बनर्जी, पुरुषोत्तम मिश्र, सत्येन्द्र सिंह, शशि शेखर प्रसाद, शशिकान्त तिवारी, अखिलेश्वर सिंह, ज्योति कुमार सिंह, वकील चौधरी, प्रेमचंद्र मुंशी, रंजीत झा, राकेश सिन्हा, सीमा शामिल थे।