पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काले धन की वापसी के लिए प्रदर्शन

काले धन की वापसी के लिए प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काले धन की वापसी के लिए प्रदर्शन

पटना सिटी |काला धनवापसी के मामले में केंद्र सरकार की विफलता को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय नौकर दाई महासंघ ने खाजेकला के पास करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव के आवास की ओर घेराव के लिए बढ़ रहे थे। लेकिन पुलिस ने रोक लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अख्तर नेहाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पूर्व कहा था कि 100 दिनों में काला धन विदेश से लाकर गरीबों के खाते में दिया जाएगा। प्रतिपक्ष के नेता भी इस बात को दोहरा रहे थे लेकिन केंद्र अपने वादे से मुकर रही है। इसी बात से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन का निर्णय लिया है। प्रदर्शन में मदन मोहन व्यास, रेहाना, शबनम, विमल सिन्हा, प्रतिमा किरण, मंजू, दिव्या, सुनीता, अनिता, रेणु, किरण, करीना सहित अन्य संघ के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।