पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साक्षात्कार के दौरान लगेगी निषेधाज्ञा

साक्षात्कार के दौरान लगेगी निषेधाज्ञा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एएनएम नियुक्ति

बिहारराज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 10 दिसंबर को होनेवाली एएनएम नियुक्ति की साक्षात्कार परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पटना सदर के अनुमंडलाधिकारी अमित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। एसडीओ का कहना है कि साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में परिजनों के पहुंचने की उम्मीद है। अधिक संख्या में लोगों के आने से साक्षात्कार कार्यक्रम में रुकावट उत्पन्न हो सकता है। एसडीओ ने कहा कि वेटनरी कॉलेज स्थित बीएसएससी कार्यालय परिसर आसपास विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगाना जरूरी था। इसे ध्यान में रख धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एसडीओ ने कहा कि निषेधाज्ञा के तहत कार्यालय में उम्मीदवार के अलावा किसी अन्य के प्रवेश पर रोक रहेगी।

आयोग कार्यालय के 200 गज की परिधि में व्यक्तियों का समूह के रूप में एकत्रित होने पर भी रोक रहेगी।