पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहादत दिवस पर संघर्ष का आह्वान

शहादत दिवस पर संघर्ष का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | पटनानगर निगम सिटी अंचल कार्यालय में मंगलवार को मजदूर नेता टेश लाल वर्मा की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि पटना नगर कामगार यू्नियन के उपाध्यक्ष बीरेंद्र भारती ने टेश लाल वर्मा के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। यूनियन के देवानंद राम ने निगम प्रांगण मे टेश लाल वर्मा की प्रतिमा लगाने पुण्यतिथि पर अवकाश घोषित करने की भी मांग की। कर्मचारियों का सेवांत लाभ देने, पारिवारिक पेंशन देने, अनुकंपा पर नियुक्ति करने संबंधी मामलों पर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता देवानंद राम ने की। सभा को यूनियन के महासचिव रामयतन प्रसाद,प्रवक्ता शशि शेखर सिंह, परमेश्वर राम, रामजयपाल यादव, रामप्रवेश, मंगल पासवान वलीउर रहमान ने भी संबोधित किया।