- Hindi News
- शादी के नाम पर शोषण के खिलाफ महिला पहुंची आयोग
शादी के नाम पर शोषण के खिलाफ महिला पहुंची आयोग
पटना | प्यारऔर फिर शादी के नाम पर यौन शोषण के बाद शादी से मुकरने से नाराज महिला मंगलवार को महिला आयोग पहुंची।
कुर्जी निवासी सुकृति (परिवर्तित नाम) ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए सुधीर से दोस्ती हुई थी। जल्दी ही दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार होने के बाद सुकृति और सुधीर अनेक बार एक साथ वैष्णो देवी भी गए। जहां लड़के ने युवती से संबंध भी बनाया और शादी का वादा भी किया। बाद में लड़के का व्यवहार बदल गया और शादी से इनकार कर दिया। इस मामले पर आयोग की सदस्य रीना कुमार ने बताया कि लड़की की शिकायत दर्ज की गई है। इस पर आरोप है वह राजाबाजार निवासी और एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में आर्टिस्ट कम फोटोग्राफर है। रीना कुमार ने कहा कि दूसरे पक्ष को बुलाकर उचित कार्यवाही की जाएगी और लड़की के साथ उचित न्याय किया जाएगा।