यज्ञ अनुष्ठान में दीप दान
पटना सिटी | गंगानिर्मल जन अभियान के तहत बालू घाट स्थित सूर्य नारायण मंदिर में दीप यज्ञ का अनुष्ठान किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित यज्ञ में दीप दान किया गया। यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने गायघाट से पदयात्रा की। मंदिर समिति के शैलेंद्र कुमार सिंह, शिवनाथ महतो गायत्री परिवार के दिनकर सिंह सहित कई लोग शामिल थे।