अस्पताल की भूमि को बचाने के लिए गुहार
पटना सिटी | लोहाके पुल बाग मौजा रानीपुर स्थित राजकीय स्व रामदेव महतो अस्पताल के भूखंड पर अवैध निर्माण की शिकायत माले के सदस्यों ने एसडीओ से की है। इस संबंध में निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए माले की ओर से सचिव नसीम अंसारी,अनय मेहता, प्रमोद पंडित रामदेव पंडित ने ज्ञापन अनुमंडल प्रशासन को सौंपा है।