पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 वर्ष बाद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

14 वर्ष बाद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | बमविस्फोट कर घायल किए जाने के मामले में सुल्तानगंज थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को 14 वर्षों के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष शालीग्राम सिंह ने बताया कि सुल्तानगंज के दरगाह निवासी मो. जाफर के घर पर 2000 में घर में घुस कर मारपीट, हंगामा बम विस्फोट की घटना हुई थी जिसमें जाफर उसकी भतीजी जख्मी हुई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी लेकिन आरोपी फरार चल रहे थे। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चले रहे थे। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बबलू मियां, मनीष कुमार खोखा मियां को मंगलवार को जेल भेज दिया है। प्राथमिकी में आठ अन्य लोग भी आरोपी हैं।