बिजली गुल हुई, पानी की किल्लत
पटना सिटी | ठंडमें भी बिजली की कटौती ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया। मंगलवार को लगभग चार घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली बाधित रहने से बोरिंग ठप रही, इससे लोगों को पानी नहीं मिला। मंगलवार को गायघाट ग्रिड का डिश इंसुलेटर खराब हो जाने से सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक सिटी, पश्चिम द्वार, महाराजगंज वेस्ट फीडर बंद रहा। इन फीडरों से जुड़़े सिटीकोर्ट, पश्चिम दरवाजा, मीना बाजार, तारिणी प्रसाद लेन, दीवान मुहल्ला, पातो की बाग, भद्र घाट आदि इलाकों में बिजली गुल रही। एनएमसीएच के निकट अतिक्रमणकारियों को हटाने के दौरान दिन में एक घंटे तक बिजली बाधित रही। दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही।