15 लाख की चोरी में दो गिरफ्तार
पटना सिटी | आलमगंजथाना पुलिस ने घर का ताला तोड़ 15 लाख रुपए की संपति चोरी के मामले में मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि पिछले 30 नवंबर को दादरमंडी निवासी अरुण कुमार सिंह के चोरी का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में साधु कुमार मंटू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घर के सभी सदस्य शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश है।