पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकजुट हो पासवान समाज : सिद्दिकी

एकजुट हो पासवान समाज : सिद्दिकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पासवानजाति समाज की सबसे मजबूत जाति है। मुगलकाल से ही गांव की रक्षा के लिए पासवान जाति को नियुक्त किया जाता रहा है। सरकारों की उपेक्षा के कारण पासवान समाज आर्थिक, सामजिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर होता चला गया है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए पासवान समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। ये बातें राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी ने कहीं। वे रविवार को अभियंता भवन में राष्ट्रीय दुसाध महासभा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। रामविलास पासवान का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जाति के कुछ सामंती लोग आपका वोट लेकर आपकी बात नहीं सुन रहे हैं तो एकजुट होकर उनका विरोध करें। मौके पर एचएल दुसाध, विधायक रामअवतार पासवान, पीएमसीएच पटना के अधीक्षक लखींद्र प्रसाद, पूर्व विधायक सतीश पासवान, रामानुज प्रसाद, राष्ट्रीय दुसाध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र पासवान, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आजाद कुमार पासवान उपस्थित थे।

सदाकतआश्रम में भी मनी जयंती : बिहारके पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 100वीं जयंती पर रविवार को कांग्रेसियों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सदाकत आश्रम में प्रदेश प्रवक्ता लाल बाबू लाल ने कहा कि स्व. शास्त्री बिहार ही नहीं, देश के अग्रणी नेताओं में रहे हैं। सादगी के प्रतीक थे वह। मौके पर नागेंद्र कुमार विकल, एलएम बनर्जी, विनोद शर्मा, उदय शंकर पटेल, राजेश तिवारी, वकील चौधरी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।