पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नमो ने बढ़ाया देश का हौसला: पासवान

नमो ने बढ़ाया देश का हौसला: पासवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा से जनता का मोहभंग : नीतीश

केंद्रीयखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई पर अंकुश लगाई है। यह जमाखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का परिणाम है। नहीं तो इस समय तक महंगाई को लेकर हाहाकार मच जाता। लोजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती में भाग लेने के बाद पत्रकारों से लोजपा प्रमुख ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार माह में ही देश का हौसला बढ़ा है। मोदी चार देश का दौरा कर चुके हैं। हर यात्रा देश का सम्मान और विदेश से संबंध को बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अपराध और बढ़े हैं।

नेताचुनने का अभी समय नहीं : प्रदेशभाजपा के नेतृत्व को लेकर उठे विवाद पर कहा कि अभी समय नेता चुनने का नहीं है। एनडीए को अपनी मजबूती पर जोर देने की आवश्यकता है। 2009 के उपचुनाव में भी एनडीए हारी थी, पर 2010 में ऐेतिहासिक जीत हुई। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, सांसद रामचंद्र पासवान, महासचिव सत्यानंद शर्मा, पूर्व विधायक रामनरेश सिंह, अनिल कुमार साधु, राजेंद्र विश्वकर्मा, ललन चंद्रवंशी, रोहित कुमार, उपेंद्र यादव, प्रतिमा पासवान आदि भी मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह को सरकारी मकान से जबरन निकाले जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि 12, तुगलक रोड स्थित इस मकान में लंबे अरसे तक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह रहे थे। इसलिए, इसे स्मारक घोषित किया जाना चाहिए। उधर, अपने आवास पर अररिया, किशनगंज के कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। बोले- भाजपा लव जेहाद, धारा 370 के सहारे विभाजनकारी वातावरण बना रही है।

हाजीपुर| रामविलासपासवान ने हाजीपुर में पटना की बदहाली पर सीएम मांझी को खूब लताड़ा। उन्होंने कहा कि पूरा पटना जलमग्न है और मांझी लंदन घूमने गए हैं। उन्हें लंदन से आने दीजिए, उनसे पटना की बदहाली का हिसाब लेंगे। रविवार को एक नागरिक अभिनंदन समारोह के दाैरान वह हाजीपुर के सराय में आए थे। उन्होंने नीतीश कुमार पर कहा कि वे रणछोड़ हो गए हैं। वह मांझी के कंधे पर बंदूक रख कर गोली चला रहे हैं। आने वाले समय में उनकी राजनीतिक लुटिया को डूबने से कोई नहीं बचा सकता।

जदयू के प्रदेश कार