- Hindi News
- यहां भी होती एनडीए सरकार, तो नहीं टूटती विकास की लय : मोदी
यहां भी होती एनडीए सरकार, तो नहीं टूटती विकास की लय : मोदी
पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के कारण केंद्र और राज्य के बीच सहयोग का सुनहरा मौका पाने से बिहार फिर चूक गया। उन्होंने यदि भाजपा से गठबंधन नहीं तोड़ा होता, तो आज बिहार में भी एनडीए की सरकार होती और विकास की लय नहीं टूटती। केंद्र से अच्छे तालमेल का लाभ मिलता।
नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी का सामना करने से बचने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और केंद्र से झगड़ने वाली सरकार जनता पर थोप दी। उन्होंने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री को बधाई देने, उनसे हाथ मिलाने और सहयोग के लिए पत्र लिखने से परहेज कर टकराव बढ़ाने का काम किया। दूसरी ओर चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद से गले मिलने और शिक्षक नियुक्ति घोटाले में जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से जाकर मिलने में नीतीश को कोई हिचक नहीं हुई।
सुमो की पीड़ा समझें, करें उनकी आलोचना : जदयू
पटना| जदयूके प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कहा कि सुशील मोदी सहानुभूति के पात्र होकर रह गए हैं। इसलिए, जदयू के नेताओं को सुमो की आलोचना नहीं करनी चाहिए। डॉ. सीपी ठाकुर, चंद्रमोहन राय, डॉ. प्रेम कुमार, सत्यदेव नारायण आर्य और अश्विनी कुमार चौबे पहले से ही उनकी खटिया खड़ी किए हुए थे, अब तो पटना साहिब के हवा-हवाई सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी उन्हें आंख दिखा रहे हैं। बिहार भाजपा में कोई भी सुमो को अपना नेता मानने को तैयार नहीं है। हमलोग उनकी पीड़ा को समझते हैं।