- Hindi News
- तीन महीने में 50 लाख सदस्य बनाएगी कांग्रेस
तीन महीने में 50 लाख सदस्य बनाएगी कांग्रेस
कांग्रेसने बिहार में जनाधार को दोबारा पाने की कवायद शुरू कर दी है। बिहार समेत अन्य राज्यों के उपचुनावों में भाजपा की हार से उत्साहित पार्टी का सारा जोर तीन महीने तक चलने वाला सदस्यता अभियान पर रहेगा। इस दौरान पार्टी ने 50 लाख नए सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पूरे प्रदेश नेतृत्व को इस काम में लगाया गया है। पिछले दिनों एक दिन के दौरे पर आए पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल बोरा ने प्रदेश नेतृत्व को पूरी मजबूती से सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया था।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में चलने वाले इस अभियान के लिए सभी जिलों में राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसियों को प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला समन्वयक और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई है। टारगेट तो 50 लाख है, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों को इसे एक करोड़ पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष और वरीय पदाधिकारियों की टीम नौ अक्टूबर से जिलों का दौरा कर जायजा लेगी। पार्टी अध्यक्ष ने बताया कि सभी वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्षों, डेलीगेट और एआईसीसी सदस्यों को इस अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ा गया है। पिछले अभियान के दौरान पार्टी ने 22 लाख सक्रिय सदस्य बनाए गए थे। अभियान पूर्व के सभी सदस्यता अभियान के रिकॉर्ड को तोड़कर प्रदेश कांग्रेस के इतिहास में नया अध्याय जोड़ेगा।
{कांग्रेस ने शुरू की जनाधार को वापस पाने की कवायद