भद्र घाट पर ही करेंगे विसर्जन
पूजा के दौरान वाच टावर से भीड़ पर रहेगी नजर
दुर्गापूजाके दौरान भीड़-भाड़ वाले इलाकों में श्रद्धालुओं के बीच कोई असामाजिक तत्व घुसे और गड़बड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए, इसके लिए प्रशासन ने योजना तैयार कर ली है। प्रशासन का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाच टावर से नजर रखी जाएगी। एक वाच टावर डाकबंगला चौराहा पर लगाने की योजना है। डीएम ने कहा कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। वाच टावर पर भी सुरक्षा बल नियुक्त किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि ऊंची जगह से पूरे क्षेत्र में एक साथ नजर रखी जा सकती है। वाच टावर का प्रस्ताव इस कारण पास किया गया है। डीएम ने साफ कर दिया कि सड़क पर पंडाल लगे तो संबंधित पूजा समितियों पर कार्रवाई होगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया गया है कि किसी भी स्थिति में सड़क पर पंडाल नहीं लगाए जाने चाहिए। डीएम ने कहा कि पंडालों की ऊंचाई पर दुर्गापूजा समितियां विशेष रूप से ध्यान रखें। पंडाल की ऊंचाई इतनी हाेनी चाहिए कि वहां मूर्ति की स्थापना आसानी से हो जाए। अगर हाइटेंशन तार ऊपर से गुजर रहे हों तो पंडाल की ऊंचाई नीचे होनी चाहिए।