पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीत, संगीत नृत्य पर धमाल

गीत, संगीत नृत्य पर धमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैरियरकंप्यूटर सेंटर के 21वें वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत नृत्य पर जम कर धमाल किया। समारोह का उद्घाटन तख्त प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष आरएस जीत, महाराज सिंह सोनू उप महापौर रूपनारायण मेहता ने संयुक्त रूप से किया।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अनुज किशोर सिन्हा पत्रकार प्रभात वर्मा ने कहा कि आधुनिक युग में शैक्षणिक ज्ञान के साथ कंप्यूटर अन्य तकनीकी ज्ञान आवश्यक है। अतिथियों का स्वागत राजकिशोर चौरसिया नंद किशोर ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सृृष्टि मधु ने किया।

दीपा, मेघा, विशखा,लक्ष्मण, आस्था, अनुपमा, निशा, रूबी, जुली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

समारोह में गीत प्रस्तुत करती छात्राएं। इस दौरान छात्रओं ने डांस भी किया।