पटना सिटी| वार्डसंख्या 63 में रविवार को पार्षद धर्मेंद्र मुन्ना ममता कुमारी की देख-रेख में 12 लाभार्थियों के बीच कन्या विवाह योजना की राशि का वितरण किया गया। प्रत्येक को पांच हजार की राशि दी गई। मौके पर डॉ. एकबाल अहमद, सुग्रीव सिंह, संतोष कुमार, इंद्रदेव कुमार, सुबोध कुमार उपस्थित थे।