पटना | पटनाजंक्शन पर रविवार की दोपहर करीब 1.30 बजे पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। यह घटना पांच नंबर प्लेटफॉर्म के रेलवे ट्रैक पर हुई। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त युवक देखने से मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था।