पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा का विपक्षियों पर पलटवार

भाजपा का विपक्षियों पर पलटवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| जदयूकांग्रेस द्वारा क्षेत्र के विकास में स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाए जाने के बाद रविवार को भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। महानगर के पूर्व अध्यक्ष किरण शंकर, महामंत्री विनय केसरी, विजय स्टार,राजेश साह, द्वारिका कश्यप, कांती केसरी ने कहा कि नंदकिशोर यादव ने विधायक मंत्री रहते हुए, जो विकास कार्य किए हैं उसी का परिणाम है कि हर चुनाव में मतों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जदयू नेताओं की वजह से मारूफगंज में मंडी का विकास नहीं हो सका है। जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी ने कहा कि साजिश के तहत पटना साहिब क्षेत्र को विकास के मामले में उपेक्षित किया जा रहा है।