पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरसों तेल, मावा घी का लिया नमूना

सरसों तेल, मावा घी का लिया नमूना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| खानेके सामान की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम ने रविवार को सरसों तेल, मावा, घी, दाल सेवई सहित अन्य सामानों का नमूना लिया है। नमूनों को जांच के लिए कोलकाता स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। टीम ने आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग स्टेशन स्थित श्री राज ट्रेडर्स, मंगलम ट्रेडर्स, राजश्यामाजी ट्रेडर्स, राधिका ट्रेडर्स से रिफाइन सरसों तेल के नमूने लिए। टीम में शामिल पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, खाद्य संरक्षण पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद, सुदामा चौधरी तपेश्वर प्रसाद शामिल थे। टीम ने बाद में पटना जंक्शन के आस पास के कई दुकानों से मावा, अरहर दाल, घी, सेवई का नमूना संग्रह किया है।