- Hindi News
- खेड़िया की बीएमडब्ल्यू को पुलिस जीप ने मारी टक्कर
खेड़िया की बीएमडब्ल्यू को पुलिस जीप ने मारी टक्कर
व्यवसायीविनोद खेड़िया की बीएमडब्ल्यू बीआर-01बीटी-0777 को हड़ताली मोड़ के पास बुधवार दोपहर पुलिस की एस्कॉर्ट जीप संख्या-बीआर1पीसी-7593 ने टक्कर मार दी। हादसे में विनोद खेड़िया के हाथ में चोट आई है, जबकि गाड़ी के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। बकौल विनोद- करीब 1.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद जब उन्होंने जीप चालक से रुकने को कहा तो वह गाली-गलौज देते हुए निकल गया। उन्होंने ट्रैफिक एसपी प्राणतोष दास को एसएमएस कर इसकी सूचना दी। उस समय विनोद दोस्त को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। घटना बुधवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हुई थी। विनोद अपनी कार से गुरुवार को ट्रैफिक एसपी ऑफिस पहुंचे घटना की पूरी जानकारी दी। एसपी ने कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार को बुला कर एफआईआर दर्ज कर जांच का आदेश दिया।
पुलिसजीप में टक्कर मारी होती तो... : आमशहरी ने पुलिस जीप को टक्कर मारा होता तो वह जेल में होता। अगर पुलिस की जीप से यह हादसा पेश आया है तो क्यों नहीं पुलिस वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। आप से निवेदन है कि पूरे मामले पर कार्रवाई करें। (खेड़ियाका एसएमएस ट्रैफिक एसपी को।)
व्यवसायी विनोद खेड़िया का कहना है कि अगर आम शहरी ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी होती तो तत्काल चालक को गिरफ्तार कर लिया जाता। न्यूनतम 3 माह तक उसकी गाड़ी थाने में सड़ती रहती। पुलिसवाले 3-4 बार उससे गाड़ी के मरम्मत की रकम वसूल लेते। मेरे मामले में पुलिस को मरम्मत का खर्च देना चाहिए। क्योंकि मेरा मानना है कि पुलिस हो या आम आदमी दोनों को सजा बराबर मिलनी चाहिए। अगर पुलिस वाला दोषी है तो मेरे अनुसार उसकी सजा ज्यादा होनी चाहिए।
बकौल विनोद- बीएमडब्ल्यू की मरम्मत पटना में कहीं नहीं होती। कोलकाता के सर्विस सेंटर से इंजीनियर आकर उनकी गाड़ी ठीक करेंगे। गाड़ी में विंडो का मेकानिज्म गड़बड़ा गया है। इस वजह से बटन दबाने पर भी शीशा चढ़ या उतर नहीं रहा। इसके अलावे कई स्क्रैच गए हैं। कुल 1.50 लाख रुपए का नुकसान हो गया।