- Hindi News
- आयुक्त के पहनावे पर भी कोर्ट ने लगाई फटकार
आयुक्त के पहनावे पर भी कोर्ट ने लगाई फटकार
नगर निगम
संपतचकबेरिया में कचरा प्रबंधन के मामले में गुरुवार को नगर आयुक्त कुलदीप नारायण न्यायमूर्ति इकबाल अहम अंसारी और न्यायमूर्ति अंजना मिश्रा की खण्डपीठ के समक्ष पेश हुए, लेकिन कोर्ट ने उनके पहनावे पर आपत्ति की।
कोर्ट ने आयुक्त से कहा कि क्या उन्हें ड्रेस कोड की जानकारी नहीं है। कोर्ट में किस ड्रेस में आना है इसके बारे में तो पता होना चाहिए। मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए उन्हें दोपहर 12 बजे सही ड्रेस पहन कर आने को कहा। 12 बजे जब सही ड्रेस में वे आए तो मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने दुर्गापूजा की छुट्टी के बाद बताने को कहा कि कचरा प्रबंधन का काम पूरा हुआ या नहीं। पहले कुछ कहा गया था अब कुछ कहा जा रहा है। अगली तारीख पर स्पष्ट रूप से बताया जाय कि प्रक्रिया पूरी हो गई या नहीं।