पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इतिहास : उत्तर में प्रश्न के हर पक्ष और बिंदु का जिक्र करें

इतिहास : उत्तर में प्रश्न के हर पक्ष और बिंदु का जिक्र करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारबोर्ड की इंटर की परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। आर्ट्स में इतिहास विषय का विशेष महत्व है। कुछ दिनों की तैयारी में अच्छे अंक लाने के लिए क्या करें, परीक्षा में प्रश्नों का उत्तर कैसे दें, अन्य के बारे में मिलर हाई स्कूल की शिक्षिका पुष्पा सिन्हा ने कुछ सलाह दी है।

एकअंक के प्रश्न

किताबसे शॉर्ट क्वेश्चन-आंसर बैंक बनाए हैं तो उसे रिवाइज करें। विभिन्न प्रैक्टिस बुक से भी आप एक अंक के प्रश्नों की तैयारी कर सकते हैं। करीब सौ से डेढ़ सौ प्रश्नों को पढ़ लें, परेशानी नहीं होगी।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

इनकाउत्तर लिखते वक्त यह ध्यान रखें कि प्रश्न से संबंधित सभी बिंदुओं का जिक्र हो। मतलब हर प्वाइंट उत्तर में आए। हर प्वाइंट का ठीक से विस्तार करें।

इतिहासकी तिथियां

टॉपिकवाइज डेट्स की सूची अगर आपने बनाई है तो उसे समय-समय पर दोहराएं। प्रश्नों को लिखकर याद करें। या फिर आईने के सामने पढ़ने की आदत डालें।

ऐसेलिखें उत्तर

किसीभी प्रश्न का उत्तर निबंध या फिर लेख की तरह नहीं लिखना है। उत्तर को कई बिंदुओं में विभाजित कर लिखें। हर बिंदु के लिए पाराग्राफ बदलें। उत्तर में अपनी समझ दर्शाने की कोशिश करें।

क्रमवारदें उत्तर

कोशिशकरें कि प्रश्न संख्या एक से शुरू कर क्रमवार उत्तर लिखें। यदि फिर भी आपको परेशानी है तो हर सेक्शन का उत्तर एक जगह लिखें। इससे कॉपी जांचने वाले को आसानी होती है।

पक्ष-विपक्षलिखें

हाईमार्किंग क्वेश्चन का उत्तर लिखते वक्त पक्ष-विपक्ष जरूर लिखें। आलोचनात्मक विवरण जरूर लिखें। इसके बाद आप अपने विचार को भी अंतिम पाराग्राफ में जगह दें।

लिखावटअच्छी हो

हरप्रश्न को पहले समझें। जल्दबाजी में उत्तर दें। किताबी भाषा लिखने से परहेज करें। अपनी समझ और अपने भाषा कौशल को दर्शाने की कोशिश करें। लिखावट ऐसी हो कि कॉपी जांचने वाले को पढ़ने में तकलीफ हो।

परीक्षाका डर है तो...

दिमागको शांत करें। परीक्षा का डर निकालें। अगर आप निर्भीक हो जाएंगे तो आपकी ताकत बढ़ जाएगी और आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

इनका रखें ध्यान

{प्रश्नोंको अच्छी तरह पढ़ें।

{योजना बनाकर उत्तर लिखें।

{जिस प्रश्न में परेशानी हो, उसे छोड़ दें। आगे प्रश्नों का उत्तर दें।

{शब्द सीमा का रखें ध्यान।

{दो या चार अंक के प्रश्नों में भूमिका बांधे।

{उत्तर के मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करें।

{मानचित्र में बिन्दुओं को पेंसिल से अंकित करना चाहिए।