- Hindi News
- वाहनों का किराया तय करे प्रशासन : एबीवीपी
वाहनों का किराया तय करे प्रशासन : एबीवीपी
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को करगिल चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत कम होने के बाद भी बस-ऑटो सहित तमाम वाहनों का किराया नहीं घटाया गया है। जिला प्रशासन सभी रूट पर चलने वाले वाहनों का किराया निर्धारित करे। प्रदेश सह मंत्री आशीष सिन्हा, विवि प्रमुख हिमांशु यादव एवं विभाग संयोजक सुजीत पांडे ने कहा कि अगर सरकार प्रशासन जल्द इस दिशा में कदम नहीं उठाते हैं तो सड़क पर उतरेंगे। एबीवीपी ने जिलाधिकारी को दस सूत्री मांगपत्र भी सौंपा। आक्रोश मार्च में अमित शर्मा, विजय प्रताप, आलोक तिवारी, गौरव सुंदरम, श्रीराम शर्मा, गौरव बंटी, आनन्द झा, सागर उपाध्याय, अभिमन्यु सिंह, राहुल कुमार, नेयाज अहमद, सूरज, अनिकेत, राजन कुमार सिंह, अभिषेक मेहता, गौरव प्रकाश आदि शामिल रहे।
ये हैं मांगें
{मनमानाकिराया वसूली रोकने के लिए टीम बने।
{विद्यार्थियों के लिए साप्ताहिक या मासिक पास की व्यवस्था हो।
{महिला यात्रियों हेतु विशेष वाहनों का इंतजाम हो।
{शहर में चल रहे वाहनों के ड्राइवरों के लिए ड्रेस कोड पहचान पत्र जारी किया जाए, आदि।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते एबीवीपी के सदस्य।