- Hindi News
- अब 12 को प्रकाशित होगा मैट्रिक का मॉडल पेपर
अब 12 को प्रकाशित होगा मैट्रिक का मॉडल पेपर
पटना|सेंट्रल बोर्डऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। स्कूल प्रशासन यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 20 अप्रैल तक चलेगी।
एजुकेशन रिपोर्टर|पटना
बिहारविद्यालय परीक्षा समिति अभी तक मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिए मॉडल पेपर जारी नहीं कर सकी है। मैट्रिक की परीक्षा 18 मार्च से शुरू हो रही है, लेकिन डेढ़ माह पहले तक भी बोर्ड प्रशासन मॉडल पेपर का प्रकाशन कराने में असफल रहा है। इससे पहले तीन बार मॉडल पेपर प्रकाशन की तिथि स्थगित हो चुकी है। अभी 10 फरवरी को बोर्ड प्रशासन मॉडल पेपर प्रकाशित करने वाला था, लेकिन यह तिथि एक बार फिर टल गई है।
बोर्ड के सचिव एसएन तिवारी ने बताया कि अब 12 फरवरी को मैट्रिक का मॉडल पेपर प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद यह संबंधित दुकानों पर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
पटना|एडहॉक कर्मियोंकी हड़ताल खत्म होने के बाद बिहार बोर्ड प्रशासन ने सोमवार से इंटर परीक्षा की तैयारी तेज कर दी। सबसे पहले स्कूलों को एडमिट कार्ड भेजने की शुरुआत हुई। इंटर सेक्शन में पांच दिनों तक एडहॉक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज बाधित रहा था। इस कारण एडमिट कार्ड का वितरण लटक गया था। बोर्ड प्रशासन का दावा है कि 11 फरवरी से जिलों से कॉलेजों को एडमिट कार्ड मिलने लगेगा। इसके बाद तुरंत कॉलेजों स्कूलों से विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड मिलेगा। इंटर परीक्षा 18 फरवरी से ही शुरू होगी।