- Hindi News
- निबंध प्रतियोगिता में प्रीति और पेंटिंग में सराेज प्रथम
निबंध प्रतियोगिता में प्रीति और पेंटिंग में सराेज प्रथम
पटना|पुलिस कॉलोनीस्थित कुमुदनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट ने सोमवार को राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में निबंध पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। छात्राओं को महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध इसकी रोकथाम के उपाय अथवा पर्यावरण की समस्या इसके निवारण के उपाय, विषय पर निबंध लिखना था। पेंटिग में प्राकृतिक सीन या पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर बनाना था। प्रतियोगिता 9वीं की छात्राओं के बीच हुई।
निबंध प्रतियोगिता में छात्रा प्रीति कुमारी पहले, निहारिका कुमारी दूसरे अौर श्रेया कुमारी तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में सराेज कुमारी पहले, अंजली कुमारी दूसरे और आरती कुमारी तीसरे स्थान पर रही। दोनों प्रतियोगिताओं में टॉप टेन छात्राओं को चुना गया। प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अन्य 7 छात्राओं का वार्षिक मेगा टैलेंट हंट-2015 के लिए चयन हुआ। यह 8 मार्च को होगा। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या काकोली दास गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सिन्हा, ट्रस्ट की अध्यक्ष उषा कुमारी, अंकुर कुमार, रवि कुमार, रीता कुमारी, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।