पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू : एआईएसएफ की इकाई गठित

पीयू : एआईएसएफ की इकाई गठित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑलइंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का 14वां पटना विवि सम्मेलन सोमवार को पटना कॉलेज में हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने पीयू के मौजूदा हालात में बदलाव से लेकर देश दुनिया की परिस्थितियों पर चर्चा की। साथ ही एआईएसएफ ने 51 सदस्यीय पटना विवि इकाई का गठन भी किया। संदीप कुमार ‘सुरेन्द्र’ को अध्यक्ष, प्रभात कुमार को सचिव, मुकेश कुमार यादव एवं ज्योति कुमारी को उपाध्यक्ष, शहनाज अंसारी चंदन कुमार को सह सचिव एवं गोलू कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार ने सबको एक समान शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया। जेएनयू स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रो. एसएन मालाकार ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था इस तरह का इंसान पैदा करना चाहती है जो मानव मस्तिष्क के बिना बेरोजगारी का तमगा लगाए हुए दर-दर की ठोकरे खाता रहे। प्रो. डेजी नारायण ने कहा कि देश में सांप्रदायिक शक्तियां, जितनी सक्रिय रूप में काम कर रही हैं, उनके अभियान को रोकने में एआईएसएफ जैसे प्रगतिशील छात्र संगठन से उम्मीद है। सम्मेलन की शुरुआत में इप्टा द्वारा महिला हिंसा पर आधारित नुक्कड़ नाटक चुप्पी एवं जोगीरा का मंचन भी किया गया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय, राज्य सचिव सुशील कुमार, राज्य उपाध्यक्ष निखिल कुमार झा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य आकाश गौरव, जिला सचिव रूपेश सिंह मौजूद थे।

पटना कॉलेज में एआईएसएफ की ओर से पटना विवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।