पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआईटी में नए सत्र से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

एनआईटी में नए सत्र से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना में नए सत्र से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू होगा। एनआईटी प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। संस्थान में नामांकन के बाद विद्यार्थियों के लिए अधिकतम सुविधाएं ऑनलाइन पहले से उपलब्ध हैं लेकिन नामांकन के वक्त विद्यार्थियों को परेशानी होती है।

अभी संस्थान में फीस ऑफलाइन जमा की जाती है। विद्यार्थी पहले बैंक में चालान कटाते हैं और बाद में उसे कॉलेज के काउंटर पर जमा करते हैं। वर्तमान सत्र तक यही व्यवस्था मौजूद है। इससे विद्यार्थियों का अनावश्यक समय बर्बाद होता है। अब एनआईटी प्रशासन इस व्यवस्था को समाप्त कर ऑनलाइन सिस्टम की शुरुआत कर रहा है।

बैंकसे होगा करार

ऑनलाइनरजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू करने के लिए बैंक से करार होगा। इस संबंध में कुलसचिव डॉ. केके तिवारी ने बैंकों से एक्सप्रेस ऑफ इंटरेस्ट मंगाए हैं। किस बैंक द्वारा यह सुविधा शुरू की जाएगी, इसका फैसला 23 से 25 फरवरी के बीच होगा।

नए सिस्टम से ये फायदे होंगे

{आवेदनऔर नामांकन से लेकर निबंधन, छात्रावास सभी प्रकार के शुल्क ऑनलाइन जमा होंगे।

{एनआईटी प्रशासन को भी बैंक चालान के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

{विद्यार्थियों को भी बैंक में लाइन नहीं लगना होगा।

नईव्यवस्था में क्या होगा बदलाव

जिसबैंक से करार होगा, वह एनआईटी की सभी प्रकार की फीस की ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था करेगा। इसमें बैंक विद्यार्थियों को अलग से पेमेंट गेटवे उपलब्ध कराएगा जिससे वे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए फीस जमा कर सकेंगे।