पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिहार बोर्ड ओपन स्कूल का रिजल्ट आज आएगा

बिहार बोर्ड ओपन स्कूल का रिजल्ट आज आएगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारबोर्ड ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबोस) की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षाओं की द्वितीय परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी होगा। बीबोस के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी अंगराज मोहन ने बताया कि परीक्षाफल दोपहर 3 बजे प्रकाशित किया जाएगा।

गौरतलब है कि दोनों कक्षाओं के लिए द्वितीय परीक्षा 2 से 23 दिसंबर के बीच राज्य के अलग-अलग जिलों के 30 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें माध्यमिक स्तर पर 4920 और उच्च माध्यमिक स्तर पर 2608 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जबकि माध्यमिक में 4859 और उच्च माध्यमिक में 2509 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। प्रवेश पत्र में ही परीक्षाफल की तिथि 10 फरवरी अंकित भी कर दी गई थी।