पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय में आज से एनएसएस कैंप

रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय में आज से एनएसएस कैंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|रामकृष्ण द्वारिकामहाविद्यालय में मंगलवार से राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो रहा है। कॉलेज के मीडिया सेल प्रभारी डॉ. रामाकांत शर्मा ने बताया कि कैंप में विद्यार्थियों को सामाजिक उत्थान, नैतिक मूल्य, नारी सशक्तिकरण, सफाई अभियान, योग शिक्षा, पर्यावरण जागरुकता आदि की जानकारी दी जाएगी। पौधरोपण और स्वास्थ्य जागरूकता के तहत आई चेकअप की सुविधा भी रहेगी। अध्यक्षता एनएसएस पदाधिकारी डॉ. चक्रधर पांडेय करेंगे।