- Hindi News
- पटना विश्वविद्यालय के डीडीई में काउंसिलिंग कक्षाएं कल से
पटना विश्वविद्यालय के डीडीई में काउंसिलिंग कक्षाएं कल से
पटना|पटना विश्वविद्यालयके दूर शिक्षा निदेशालय की (डीडीई) की काउंसिलिंग कक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी। डीडीई के निदेशक प्रो. रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग कक्षाएं बीएन कॉलेज में शुरू होंगी, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पीयू के डीडीई में स्नातक स्तर पर बीसीए, बीए, बीकॉम के अलावा पीजी डिप्लोमा स्तर पर तीन कोर्स चलते हैं। इसमें मार्केटिंग मैनेजमेंट, ऑपरेशनल मैनेजमेंट और फाइनेंशियल मैनेजमेंट शामिल है। इसके अलावा लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक की पढ़ाई भी होती है।