पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आभूषण व्यापारी की हत्या में किसी अपने पर संदेह

आभूषण व्यापारी की हत्या में किसी अपने पर संदेह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाकरगंजके सोना-चांदी के थोक व्यापारी मुन्ना कुमार साह हत्याकांड में परिचित के हाथ खून से सने हो सकते हैं। जिस तरह से शनिवार की रात वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे पता चल रहा है कि कांट्रैक्ट किलरों ने उनकी हत्या की हो। सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी के फुटेज में मुन्ना की बाइक के पीछे कोई गाड़ी नहीं दिखी है। हो सकता है कि अपराधी पहले से ही भिखना पहाड़ी के पास ग्रीन मैरेज हॉल के पास मौजूद हूं और उनके आते ही गोली मार फरार हो गए हों।

जांच में पता चला है कि अपराधी लूट के इरादे से नहीं आए थे, बल्कि मुन्ना की हत्या करने आए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद अपराधियों ने पुलिस की जांच को भटकाने को लिए मौके पर ही पिस्टल कारतूस फेंक दिया। घटना के मूल में जमीन और दुकान विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मुन्ना के मोबाइल का सीडीआर खंगालने में जुटी है। एसएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

सरकार का पुतला दहन

स्वर्णव्यवसायी मुन्ना कुमार साह की हत्या के विरोध में सोमवार को पटना के सैकड़ों स्वर्ण व्यावसायियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शहर के स्वर्ण व्यवसायी हथुआ मार्केट के मुख्य गेट पर एकजुट हुए। विरोध में बैनर के साथ सभी ने सोनापट्‌टी होते हुए करगिल चौक तक पैदल मार्च किया। स्वर्णकार समाज सेवा एवं शोध संस्थान की अगुआई में स्वर्ण व्यवसायियों ने सरकार से सुरक्षा की मांग की और अपराधियों को शीघ्र पकड़ने को कहा। विरोध मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण वर्मा, प्रदेश महासचिव अशोक कुमार वर्मा, प्रदेश युवा महासचिव गणेश कुमार, प्रधान सचिव विक्रमादित्य प्रसाद ने हिस्सा लिया।