- Hindi News
- बहाली नहीं होने पर फायरमैन ने किया सड़क जाम, हंगामा
बहाली नहीं होने पर फायरमैन ने किया सड़क जाम, हंगामा
आठमाह पहले नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी बहाली नहीं होने पर फायरमैन ने सोमवार को सड़क जाम कर दिया। लोदीपुर स्थित राज्य अग्निशमन सेवा कार्यालय के पास सड़क पर सरकार के खिलाफ लगभग सौ नवनियुक्त फायरमैन ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहने से वाहनों की कतार लग गई। बाद में फायर अधिकारियों के बहाली का आश्वासन देने के बाद जाम हटा। इस बाबत फायरमैन ने अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन कर रहे गोविंद, रवींद्र, अब्दुल खालिक, रामानुज आदि ने बताया कि सरकार ने फरवरी 2012 में 953 फायरमैन की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला। 15 दिसंबर, 2013 को बिहार कर्मचारी चयन परिषद के माध्यम से लिखित परीक्षा हुई। मई 2014 में परिणाम घोषित किया गया। 23 जून को नियुक्ति पत्र मिल गया, लेकिन बहाली नहीं हुई।