- Hindi News
- शो रूम में घुसने से रोका तो महिला ने लगाई क्लास, पुलिस बुलानी पड़ी
शो-रूम में घुसने से रोका तो महिला ने लगाई क्लास, पुलिस बुलानी पड़ी
पटना | बोरिंगरोड स्थित एक शो-रूम में घुसने रोकने पर महिला इस कदर झल्लायी कि पुलिस बुलाना पड़ गया। चेहरे और शरीर पर हल्दी लगाकर एक बैग लिए महिला सुबह शो-रूम में पहुंची थी। उसे देख कर गार्ड ने अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद महिला ने अंग्रेजी में उसे जमकर फटकारा। शोर सुन कर कर्मचारी बाहर आए और महिला को अंदर आने से मना करने लगे। इस पर महिला ने बाकियों को भी अंग्रेजी में फटकारते हुए अंदर घुसने की जिद कर ली। मामला इतना बिगड़ गया कि थक हार कर बुद्धा कॉलोनी पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई। उसके पास से एक बैग मिला, जिसमें चार डेबिट कार्ड और काफी नगदी थी। महिला अपना नाम सही-सही नहीं बता रही है। पुलिस के अनुसार मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है। उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है।