अभियंताओं का प्रशिक्षण शुरू
पटना | बराज,वीयर और कैनाल के निर्माण के लिए अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान देने के लिए जल संसाधन विभाग के अभियंताओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। राष्ट्रीय जल अकादमी, पुणे के निदेशक डीएस चासकर और केंद्रीय जल आयोग के निदेशक एसके वर्मा की उपस्थिति में प्रशिक्षण शुरू हुआ। बिहार में कृषि क्षेत्र की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सिंचाई क्षमता को तेजी से बढ़ाने की जरूरत है। इसे देखते हुए अभियंताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।