पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाशिवरात्रि शोभायात्रा में कड़ी होगी सुरक्षा

महाशिवरात्रि शोभायात्रा में कड़ी होगी सुरक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा समिति की ओर से 17 फरवरी को मालसलामी के छोटी मंदिर सिमली के पास भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारी को लेकर सोमवार को एसडीओ केके प्रसाद के साथ समिति के पदाधिकारियों विभिन्न विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई।

संयोजक राजेश साह ने बैठक में शोभायात्रा में सुरक्षा को लेकर आठ सूत्री मांगों को रखा है। जिसमें महिला पुलिस बल की तैनाती,समुचित बिजली,पानी टैंकर,झांकियों की सुरक्षा सहित अन्य मांग शामिल है। एसडीओ ने कहा कि समुचित सुरक्षा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक केके शुक्ला,समिति के उपाध्यक्ष लल्लू शर्मा,दिलीप चौधरी,मनोज वर्मा, विनय केसरी, संतोष चौरसिया, ललन गुप्ता,मनीष प्रताप सिंह, कौशल शर्मा,सुरेश पटेल, सहित अन्य शामिल थे।

17 को छोटे मंदिर से निकाली जाएगी