पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धा भक्ति के साथ मंदिर का भूमि पूजन

श्रद्धा भक्ति के साथ मंदिर का भूमि पूजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीभारत माता महावीर मंदिर निर्माण समिति की ओर से नगला माधव मिल के पास मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को श्रद्धा भक्तिमय वातावरण में भूमि पूजन हुआ। बाद में आयोजित सुंदर कांड पाठ में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसमें 75 महिलाओं ने भाग लिया

केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आपसी संबंध से समाज का निर्माण होता है। एमएलसी सत्येंद्र नारायण कुशवाहा ने हर संभव सहयोग की बात कही। अध्यक्षता संजीव यादव ने की। भूमि पूजन अनुष्ठान विध्यांचल के आचार्य विश्वमोहन मिश्र के देख-रेख में संपन्न हुआ। मौके पर गंगा प्रसाद चौरसिया, ओपी साह, कृष्णा प्रसाद साह,सीताराम मखिरया,कृष्ण प्रसाद साह,सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन रविशंकर ने किया। धन्यवाद ज्ञापित सचिव विनोद कुमार ने किया।

पटना सिटी के नगला रोड माधोमील के पास मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शास्त्रोपासक विश्वमोहन जी महाराज के साथ एमएलसी गंगा प्रसाद चौरसिया, सत्येन्द्र नारायण कुशवाहा, चैम्बर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष ओपी साह, बिहार प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद एवं भाजपा क्रीड़ा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव।