पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसंघर्ष तेज करेगी सीपीएम

जनसंघर्ष तेज करेगी सीपीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीपीएमकी केंद्रीय कमेटी के सदस्य विजय कांत ठाकुर ने कहा कि आने वाले महीनों में जनसंघर्ष को तेज किया जाएगा।

वामपंथ ही सांप्रदायिकता और नवउदारवादी आर्थिक नीतियों के खिलाफ बगैर समझौता के लड़ाई लड़ सकती है। इसलिए सीपीएम आने वाले समय में सभी वामपंथी ताकतों के साथ मिलकर अपनी मुहिम तेज करेगी। पत्रकारों से सोमवार को उन्होंने कहा कि पार्टी का 21वां राज्य सम्मेलन पांच, छह और सात फरवरी को बेतिया में हुआ। इसमें 34 जिलों के 355 चुने हुए प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन के अंतिम दिन 50 सदस्यीय राज्य कमेटी और 13 सदस्यीय सचिव मंडल का गठन किया गया।

उक्त सम्मेलन में पार्टी के महासचिव प्रकाश करात के अलावा एसआर पिल्लै, बृंदा करात, हन्नान मोल्ला, गणेश शंकर विद्यार्थी, कृष्ण कांत सिंह आदि प्रमुख नेता शामिल हुए।

सभी वामपंथी के साथ मिलकर करेंगे मुहिम तेज