- Hindi News
- आश्वासन के बाद जीविका कर्मचारियों का अनशन खत्म
आश्वासन के बाद जीविका कर्मचारियों का अनशन खत्म
पटना|आर ब्लॉकचौराहे पर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जीविका कर्मियों का अनशन सोमवार को समाप्त हो गया। दोपहर 12 बजे भाजपा के विधायक अरुण सिन्हा ने उनकी मांगों को विधानसभा में उठाने का वचन दिया। उन्होंने जीविका कर्मियों को बताया कि 20 फरवरी को विधानसभा सत्र शुरू होगा, जिसमें उनकी मांगों के साथ-साथ पुलिसिया कार्रवाई पर भी सवाल उठाया जाएगा। जीविका कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में बिहार की राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए जीविका कर्मियों ने फैसले पर स्वीकृति जाहिर कर दी है। इस दौरान डॉ. सुधाकर ठाकुर, शांतनु ठाकुर, प्रदीप कुमार सिंह, सुजीत कुमार, अम्बिश कुमार, मनोज कुमार, रेखा कुमारी, अभिषेक कुमार, बैधनाथ कुमार, नंदकिशोर तिवारी उपस्थित थे।