- Hindi News
- निर्माण मजदूर यूनियन ने घेरा श्रम कार्यालय
निर्माण मजदूर यूनियन ने घेरा श्रम कार्यालय
पटना| बिहारराज्य निर्माण मजदूर यूनियन (ऐक्टू) ने सोमवार को पुनाईचक स्थित श्रम कार्यालय को घेरकर धरना दिया। यूनियन के राज्य सचिव रणविजय कुमार ने बताया कि सरकार लगातार उनका हक छीन रही है। निर्माण मजदूर को विशेष अनुदान की 15 हजार की राशि से वंचित करने, निर्माण मजदूरों को निबंधन से बाहर करने अधिकारियों द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से गैर निर्माण मजदूरों का निबंधन करने तथा जिला सत्यापन समिति और कल्याण बोर्ड को शिथिल करने की सरकार की साजिश जैसे 13 सूत्री मांगों को लेकर 13 फरवरी को आर ब्लॉक चौराहे पर धरना दिया जाएगा।