पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेको का प्रशिक्षण देंगे डॉ. मोहनका

फेको का प्रशिक्षण देंगे डॉ. मोहनका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| विलासनेत्रालय के वरीय फेको सर्जरी कंसल्टेंट नेत्र चिकित्सक डॉ शशि मोहनका पूर्वी भारत में नेत्र चिकित्सकों को फेको विधि से मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए नामित किए गए हैं। स्विटजरलैंड के ओयरटल फेको सर्जरी मशीन कंपनी की ओर से उन्हें यह जिम्मेवारी मिली है। इस मौके पर नेत्र चिकित्सक डॉ. मंगतू राम ने कहा कि अब बिहार के नेत्र चिकित्सकों को मशीन से फेको विधि से मोतियाबिंद ऑपरेशन का प्रशिक्षण लेने बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले भी डॉ. मोहनका बिहार-झारखंड उत्तर प्रदेश के करीब 15 नेत्र चिकित्सकों को फेको विधि का प्रशिक्षण दे चुके हैं।

फेको सर्जरी के लिए नामित किए गए डॉ. शशि मोहनका।