पत्रिका फनॉमिना न्यूज का लोकार्पण
पटना| नईमासिक पत्रिका फनाॅमिना न्यूज का लोकार्पण सोमवार को कालीदास रंगालय में किया गया। पत्रिका का लोकार्पण करने आए वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी ने कहा कि समाज में होने वाली सभी घटनाओं के वास्तविक चित्रण के लिए पत्रिका की आवश्यकता होती है। मुझे आशा है कि पत्रिका फनॉमिना न्यूज इस माप दण्ड पर खरा उतरेगी। कार्यक्रम में शंकर प्रसाद, कुमार अनुपम, आलोक रंजन और श्रीकांत लाभ सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार रखे। पत्रिका का संपादन सतीश कुमार सण्डवार ने किया है।