पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेम भरी आवाज सांवरो सुनकर आयोजी...

प्रेम भरी आवाज सांवरो सुनकर आयोजी...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्यामपरिवार का फाल्गुन महोत्सव का आठ दिवसीय अनुष्ठान सोमवार से प्रारंभ हो गया। राजधानी के बहादुरपुर स्थित श्याम बाबा मंदिर में सुबह संकल्प के साथ इस आठ दिवसीय अनुष्ठान का विधिवत शुरुआत हुई। इसके बाद गणेश भगवान, माता दुर्गा समेत सभी देवताओं का आह्वान हुआ। फिर ज्योत आरती हुई। इसके बाद अखंड पाठ के प्रथम अध्याय का सस्वर पाठ और आरती हुई। शाम में भी श्याम बाबा की ज्योत, आरती भजन-कीर्तन हुआ। इस दौरान स्थानीय भक्तों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से श्याम बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा आस्था प्रकट की।

प्रेम भरी आवाज सांवरो सुनकर आयो जी, अपने भक्त पर महर करी हे दर्श दिखायो जी... समेत कई भजनों की प्रस्तुति के दौरान माहौल को श्याममय बना दिया। साथ ही पहले दिन भक्त श्री श्याम बाबा के भजन शृंगार मन भाव..., सांवली सूरत पे मोहन..., बालो जी दयालु दिलदार..., श्याम तेरे ध्वज को नमस्कार..., कलयुग में मोरे श्याम को भायो है दरबार आदि की प्रस्तुति के दौरान खूब झूमे।

27को ध्वजा शोभायात्रा निकलेगी

श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद थिरानी, उपाध्यक्ष विनोद बंसल, ओमप्रकाश टिबड़ेवाल, विश्वनाथ टेकरीवाल, शिवशंकर बंसल, परमेश्वर चौधरी आदि उपस्थित थे। श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष विनोद बंसल ने बताया कि 20 फरवरी को पटना से करीब सौ भक्त खांटू जाकर निशान अर्पण करेंगे। इससे पहले रिंग्स से खांटू तक 17 किलोमीटर की दूरी भक्त पैदल तय करेंगे। खांटू से लाैटने के बाद 27 फरवरी को पटना में निशान यानी ध्वजा शोभायात्रा निकाली जाएगी।