- Hindi News
- पार्षद विनोद राय को बाइक से टक्कर मारने के बाद मारपीट
पार्षद विनोद राय को बाइक से टक्कर मारने के बाद मारपीट
पटना|वार्ड 58के पार्षद विनोद कुमार की बाइक सवार तीन युवकों ने मंगलवार रात पिटाई कर दी। विनोद ने सूचना सिटी एसपी सहित कंकड़बाग थाने में दी। अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बकौल विनोद वे बस स्टैंड से घर की ओर बाइक से जा रहे थे। जगनपुरा के पास अचानक एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद बाइक सवार तीन युवकों ने हेलमेट, लात, घूसों से उन्हें मारकर जख्मी कर दिया। जाते-जाते जान से मार डालने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।