पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में सर्राफा व्यवसायी से पांच लाख की लूट

ट्रेन में सर्राफा व्यवसायी से पांच लाख की लूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर| पटना/फतुहा

नालंदाके सर्राफा व्यवसायी विजय कुमार वर्मा से मंगलवार को इसलामपुर-राजेंद्रनगर हटिया ट्रेन में आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने 2.50 लाख नकदी और 2.50 लाख की चांदी से भरा बैग लूट लिया।

वारदात मछरियावां रेलवे स्टेशन हॉल्ट के पास हुई। लूट के बाद अपराधी वैक्यूम कर ट्रेन को रोकने के बाद वहां से निकल गए। विजय ने लूट की सूचना फतुहा और दनियावां पुलिस को दी। इसके बाद तत्काल छापेमारी कर ग्रामीणों के सहयोग से चार अपराधियों को ठेगुआ, चैड़ा गांव बलुआखंधा के पास से पुलिस ने पकड़ लिया। अपराधियों की शिनाख्त पंडारक और बाढ़ निवासी विपीन कुमार, संतोष कुमार, विनोद कुमार एवं विजय कुमार के रूप में की गई है। अपराधियों की निशानदेही पर 1.40 लाख रुपए की संपत्ति पुलिस ने बरामद कर ली है। बाकी संपत्ति का पता पुलिस लगा रही है।

बकौल विजय अपराधियों ने आपस में उनकी हत्या करने की बात भी की, लेकिन अचानक उन्हें क्या सूझा कि छोड़ कर सभी चले गए। सभी के पास हथियार थे।

फतुहा डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल की ओर भेजी गई। एसआई सत्येंद्र कुमार, एसआई मुन्ना कुमार, जमादार दिलीप राम एवं अजय कुमार यादव, विजय यादव ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। अपराधियों के पास से माल बरामद नहीं हुआ है। उनकी निशानदेही पर घटनास्थल पर डीएसपी अनोज कुमार थानाध्यक्ष बीके शाही दनियावां थानाध्यक्ष अभय कुमार ने खोजबीन शुरू कर दी है। देर रात तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

नालंदा जिला की तेल्हाड़ा बाजार स्थित मां गायत्री ज्वेलर्स के मालिक सर्राफा व्यवसायी विजय कुमार वर्मा मंगलवार की दोपहर इसलामपुर-राजेंद्र नगर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन से पटना जाने के लिए एकंगरसराय में सवार हुए। उनके पास एक काले बैग में ढाई किलोग्राम चांदी और ढाई लाख रुपए नकद थे। गाड़ी दनियावां बाजार हॉल्ट से खुलने के बाद जैसे ही मछरियावां हॉल्ट के पास पहुंची कि ट्रेन में ही सवार आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसायी को कब्जे में ले लिया और उससे जेवरात एवं रुपए से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद ट्रेन को वैक्यूम कर सभी अपराधी व्यवसायी को कुछ दूर तक साथ ले जाकर छोड़ दिया।

घायल सर्राफा व्यवसायी अजय कुमार वर्मा।