पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला बोगी पर कब्जा कर छेड़खानी, सात गिरफ्तार

महिला बोगी पर कब्जा कर छेड़खानी, सात गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गया-पटनापैसेंजर (63250) की महिला बोगी में घुस कर सात युवकों ने मंगलवार को केवल कब्जा जमा लिया, बल्कि महिलाओं से छेड़खानी की। 20-25 साल के युवकों की मनमानी को देखकर बोगी से ही किसी ने आरपीएफ को फोन कर दिया। इसके बाद पटना जंक्शन में ट्रेन पहुंचते ही पहले से तैनात आरपीएफ के जवानों ने बोगी को चारों ओर से घेर लिया। एक-एक कर महिलाओं को बोगी से उतारा गया, जिसके बाद सातों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। महिलाओं ने बताया कि सातों युवक पुनपुन-पटना के बीच चढ़े थे। सीट पर बैठी महिलाओं के अगल-बगल बैठने लगे। सीट नहीं होने के बावजूद महिलाओं को धक्का दे-देकर हटा दिया। महिलाएं इस दौरान शांत रही तो युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी।