दिल्ली गए मेहरोत्रा तो ...
श्रवण के बाद परवेज के घर डिनर डिप्लोमेसी
सूबेमें चल रही राजनीतिक उठापटक के क्रम में भोज का दौर जारी है। कभी पूर्व मंत्री श्रवण कुमार के घर तो कभी विधान पार्षद संजय सिंह के घर।
मंगलवार को इस श्रेणी में बिहार विधान परिषद के उपसभापति सलीम परवेज का नाम भी जुड़ गया। उन्होंने भी जदयू विधायक को एकजुट रखने के लिए डिनर डिप्लोमेसी की जगह लंच डिप्लोमेसी की शुरुआत की और जदयू विधायक पूर्व मंत्री गौतम सिंह के छज्जूबाग स्थित निवास पर भोज दिए। भोज में वेज और नॉनवेज के साथ विशेष रूप से दही, लालमोहन और रसगुल्ले की व्यवस्था की गई थी।
ढाईबजे पहुंचे नीतीश
उपसभापतिसलीम परवेज के भोज में जदयू के तमाम दिग्गज पहुंचे। लेकिन, सबकी नजर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी थी। करीब ढाई बजे नीतीश भी पहुंचे और उनका स्वागत सलीम परवेज एवं गौतम सिंह ने किया। आगवानी करते हुए उन्हें शामियाने में ले गए।
4 बजे 7 सर्कुलर रोड, आईकार्ड के साथ आना है : श्रवण कुमार
उपसभापतिसलीम परवेज की भोज में आए विधायकों को जदयू के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार खोज-खोज कर कुछ याद दिलाते दिखे। विशेष मिशन से पहले जिस तरह से शामिल होने वालों को गुप्त कोड दिया जाता है, उसी तरह मुख्य सचेतक कुछ कोड विधायकों को बता रहे थे। कोड था सात सर्कुलर रोड और आईकार्ड के साथ। यानी, चार बजे सात सर्कुलर रोड से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और इसलिए आईकार्ड लाना भूलें।
राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा मंगलवार को दिल्ली क्या गए, अटकलों का दौर शुरू हो गया। राजनीतिक गलियारे में कई तरह की चर्चा फैली। सबसे बड़ी यह कि बहुमत साबित करने के लिए कौन सा दिन तय होता है? माना गया कि देर रात तक तारीख घोषित हो जाएगी। आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। मेहरोत्रा उस लिखित सामग्री को लेकर दिल्ली गए, जिसका इस्तेमाल राज्यपालों के सम्मेलन में करना है।