पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनी राजनीति के अवसान पर नीतीश : रामकृपाल

अपनी राजनीति के अवसान पर नीतीश : रामकृपाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयपेयजल एवं स्वच्छता राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी राजनीति के अवसान पर हैं। लालू प्रसाद से हाथ मिलाने और महादलित मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अपमानित कर हटाने के अभियान के कारण वे जनता की नजर में गिर चुके हैं। रामकृपाल मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। बस मौके की प्रतीक्षा में है। मिलन समारोह में पटना साहिब विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार यादव, अखिल भारतीय माहुरी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद, यादव महासंघ के प्रदेश महासचिव ब्रजलाला यादव, अनिल कुमार यादव, सुधीर कुमार सिंह, सुधीर यादव, संजू देवी, अशोक अग्रवाल सुरेंद्र प्रभाकर, पप्पू यादव, विजय कुमार उर्फ रामचंद्र, रामाकांत यादव, अरुण यादव, दिलीप कुमार यादव, अजय शर्मा, मुकेश कुमार पांडेय, बबलू सिंह, श्याम देव सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली।

‘राज्यपाल का अपमान कर रही जदयू’

पटना|रालोसपाने जदयू पर राज्यपाल के अपमान का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललन पासवान, राजकुमार सिंह, प्रवक्ता प्रो. अभयानंद सुमन और मनोज लाल दास मनु ने कहा कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति से समय मांग कर तथा विधायकों को लेकर दिल्ली जाने की बात कर राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल का अपमान किया है।

भाजपा के मिलन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव। मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ. संजीव चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. योगेंद्र पासवान, विजय कुमार सिन्हा, सत्येंद्र नारायण कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।