राजेश हत्याकांड की जांच सीबीआई करे
बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू
जदयूके पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, विधायक राजीव रंजन, राजेश्वर राज और राहुल शर्मा ने गया के पूर्व सांसद लोजपा नेता राजेश कुमार हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसमें विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की संभावित संलिप्तता को देखते हुए यह जरूरी है। उन्होंने तत्काल चौधरी को गिरफ्तार करने की भी मांग की।
ज्ञानू के सरकारी आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन नेताओं ने कहा कि चौधरी को नीतीश कुमार का भी संरक्षण प्राप्त है। उस समय इस हत्याकांड में उदन कहार और मुरारी यादव का नाम आया था। पुख्ता प्रमाण के बावजूद पुलिस ने इनसे पूछताछ की कोशिश भी नहीं की। दरअसल, यादव चौधरी के विधायक प्रतिनिधि हैं।
विधायकोंको डरा रहे
मांझीसमर्थक विधायकों ने नीतीश कुमार पर बाहुबलियों के बूते डराने-धमकाने का आरोप भी मढ़ा। राहुल शर्मा ने कहा कि उनके अपहरण की साजिश रची जा रही है। राजीव रंजन ने कहा कि विधायकों के टूटने के डर से यह सब ड्रामा किया जा रहा है।
डरे-हारे नीतीश अब विधायकों को फुसलाने में लगे हैं : राजीव रंजन
पटना|मुख्यमंत्रीजीतनराम मांझी कैंप के खास किरदार जदयू विधायक राजीव रंजन ने कहा कि नीतीश कुमार ने हार कबूल ली है। डरे नीतीश अब विधायकों को फुसलाने में लगे हैं, इसलिए उनको लेकर दिल्ली चले गए हैं। उनके समर्थक होने का दावा करने वाले सभी विधायक दिल्ली नहीं गए हैं। जो गए हैं, उनमें भी 18 विधायक हमारे साथ हैं। विधानसभा में बहुमत साबित करने के दिन यह स्पष्ट हो जाएगा। उनका दावा है कि मांझी सरकार कायम रहेगी। वहीं, ज्ञानू के अनुसार इन विधायकों को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। दिल्ली जाने वाले विधायकों की संख्या सिर्फ 66 रही।