मांझी ने मंत्रियों को बांटे विभाग
जीतनराम मांझी : वित्त,वाणिज्य कर, भवन निर्माण, जल संसाधन, पर्यावरण एवं वन, स्वास्थ्य, गन्ना उद्योग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
नरेंद्रसिंह, कृषिमंत्री : अतिरिक्त प्रभार -खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध
वृशिणपटेल, शिक्षामंत्री : अतिरिक्त प्रभार- परिवहन, संसदीय कार्य
भीमसिंह, उद्योगमंत्री : अतिरिक्त प्रभार -ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण
शाहिदअली खां, विज्ञानएवं प्रावैद्यिकी : अतिरिक्त प्रभार -अल्पसंख्यक कल्याण, लघु जल संसाधन
नीतीशमिश्रा, ग्रामीणविकास मंत्री : अतिरिक्त प्रभार - राजस्व एवं भूमि सुधार, पंचायती राज
विनयबिहारी, कला,संस्कृति मंत्री : अतिरिक्त प्रभार - सहकारिता, पर्यटन
सम्राटचौधरी, नगरविकास मंत्री : अतिरिक्त प्रभार - योजना एवं विकास, खान एवं भूतत्व
महाचंद्रप्रसाद सिंह, लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण : अतिरिक्त प्रभार - समाज कल्याण, श्रम संसाधन
अपने पास वित्त के साथ वाणिज्य कर भी रखा
पॉलिटिकल रिपोर्टर|पटना
सूबेमें जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को अपने कैबिनेट के आठ सहयोगियों को विभिन्न विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। सीएम ने वित्त, वाणिज्य कर के साथ स्वास्थ्य, जल संसाधन और भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखा है।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल को संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, भीम सिंह पथ और ग्रामीण कार्य तथा नीतीश मिश्रा राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।